क्षतिग्रस्त लाइनें ठीक करने की मांग
हल्द्वानी
बिठौरिया क्षेत्र में क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों को ठीक करने की मांग की गई है। गुरुवार को जल संस्थान कार्यालय में दिए गए पत्र में स्थानीय लोगों ने कहा कि क्षेत्र में हमेशा पानी की कमी बनी रहती है। क्षतिग्रस्त लाइनों से जरूरी पीने का पानी बर्बाद होता रहता है। लंबे समय से इन्हें ठीक किए जाने की मांग करने के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई है। लाइनों को ठीक कर पेयजल आपूर्ति बेहतर करने की मांग की गई। अमर सिंह बिष्ट, नरेश रावत, मदन कांडपाल, बिशन सिंह मेर मौजूद रहे।
