लालकुआं की बंगाली कॉलोनी में नोटिस चस्पा किए

हल्द्वानी

रेलवे ने पुलिस और प्रशासन के साथ मिलकर लालकुआं की बंगाली कॉलोनी में अतिक्रमण हटाने के नोटिस चस्पा करने के साथ भूमि की नपाई शुरू कर दी है। खुद अतिक्रमण हटाने के लिए लोगों को सात दिन का समय दिया गया है। गुरुवार को क्षेत्र में नपाई करने पहुंची टीम का लोगों ने भारी विरोध किया। उन्हें पुलिस, प्रशासन ने बमुश्किल शांत कराया। रेलवे द्वारा बंगाली कॉलोनी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू करने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। गुरुवार दोपहर पुलिस प्रशासन के साथ रेलवे की टीम ने क्षेत्र में जाकर नपाई की। रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि स्टेशन के विस्तारीकरण को लेकर दर्जनों पक्के मकानों को तोड़ने की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *