मंच के राष्ट्रीय संयोजक दौलत कुंवर को सम्मानित किया

विकासनगर।

दून के प्राइवेट कॉलेजों से एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग के छात्रों ने अपनी डिप्लोमा की लड़ाई के लिए भारत संवैधानिक संरक्षण अधिकारी मंच के राष्ट्रीय संयोजक दौलत कुंवर को सम्मानित किया। शनिवार सुबह रसूलपुर स्थित उनके आवास पहुंचे छात्रों ने उन्हें पुष्पगुच्छ और शॉल भेंटकर सम्मानित किया। साथ ही अपने लिए उनके योगदान की जमकर प्रशंसा की। संयोजक दौलत कुंवर ने छात्रों को भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी छात्र-छात्राओं और जरूरतमंदों की समस्याओं के समाधान को हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर मनीष कुमार, पिंकू, संजय कुमार, बॉबी सिंह, जगत सिंह, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *