अचानक तबीयत बिगड़ने से बालिका की मौत
रुद्रपुर
अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने से एक बालिका की मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, बिहार मुजफ्फरपुर और हाल तीन पानी निवासी मुस्कान (12) पुत्री शिव शंकर की शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। स्वास्थ्य अधिक खराब होने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। मगर इस बीच उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी ली। पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया। बालिका का पिता राइस मिल में काम करता है।
