खेल प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
रुद्रपुर
आरएलके पब्लिक स्कूल में रविवार को विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सर्वप्रथम नर्सरी से यूकेजी के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रिंग रेस का भरपूर आनंद लिया। कक्षा 1 व कक्षा 2 के विधार्थियों ने बैलून रेस में भाग लेकर लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। कक्षा 3 व कक्षा 4 के विद्यार्थियों ने बैलून रेस व कक्षा 5 के विद्यार्थियों ने बोरा रेस में भाग लिया। कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने फूड्स सलाद, वेजिटेबल सलाद, बर्गर व सैंडविच बनाओ प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यालय के प्रबंधक संजय कपूर ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। इस दौरान प्रधानाचार्य अनुज जोशी, आबिदा बानो, रियाज अहमद, सरोजनी बिष्ट, कुमार, हरिचरन लाल, महेश राजपूत, निगम यादव, अमरीन, रमीता संधू, भागीरथी, पुष्पा सिंह, रीना, ललिता, निधि करुना, विक्की कन्याल, नीरू सिंघल, पार्वती आदि उपस्थित रहे।
