सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति घायल

रुद्रपुर

किच्छा हाईवे सम्पर्क मार्ग आरके ढाबा के पास सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। रविवार दोपहर में कार से बाइक की टक्कर हो गयी। बाइक सवार ओम प्रकाश व उनकी पत्नी भानवती निवासी खटीमा घायल हो गए। जबकि 10 वर्षीय बालिका दिव्यांजलि को मामूली चोट आई। घायलों को सीएचसी लाया गया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *