कीटनाशक का छिड़काव कराया

रुड़की। रामनगर क्षेत्र में बढ़ रहे मच्छरों के प्रकोप से निजात दिलाने के लिए नगर निगम रुड़की ने क्षेत्र की गलियों में कीटनाशक दवा का छिड़काव करवाया। निगम के स्वास्थ्य अनुभाग के कर्मचारियों ने कीटनाशक का छिड़काव कराया। विधायक रुड़की प्रदीप बत्रा ने भी व्यक्तिगत स्तर पर प्रत्येक क्षेत्र में कीटनाशक दवा छिड़काव सफाई व्यवस्था का अभियान चलाया हुआ है। उन्होंने सभी से अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *