चार ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार
रुद्रपुर
पुलभट्टा पुलिस ने चार ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शनिवार को पुलभट्टा पुलिस ग्राम भंगा तिराहे पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से चार ग्राम स्मैक, एक मोबाइल फोन व दौ सौ रुपये बरामद हुए। उसने अपना नाम राजेश कुमार पुत्र कुंवर सेन निवासी वार्ड 6 पुरानी गल्ला मंडी किच्छा बताया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है।
