मंडी समिति अध्यक्ष ने किया दियूरी गोझारिया में सीसी मार्ग का उद्धघाटन
रुद्रपुर
मंडी समिति खटीमा की ओर से ग्राम सभा दियूरी गोझरिया में निर्मित 931000 से निर्मित सीसी मार्ग का लोकार्पण मंडी समिति अध्यक्ष नंदन सिंह खड़ायत ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा की प्रदेश की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की नेतृत्व में लगातार क्षेत्र में विकास कार्य चल रहे हैं । अब तक दर्जनों सड़के जगह जगह बनाई जा चुकी है। मंडी समिति की ओर से विधानसभा खटीमा के विभिन्न क्षेत्रों में मंडी समिति द्वारा सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। जिसका लाभ जनता को मिल रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर मुंडेला,अनुसूचित मोर्चे की जिला उपाध्यक्ष गोविंद टम्टा, मुकेश रोहिल्ला आदि लोग उपस्थित रहे।
