आज सितारगंज कूच करेंगे कांग्रेसी
रुद्रपुर
धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेसी सोमवार को सितारगंज कूच करेंगे। रविवार को इस संबंध में नगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कांग्रेसियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि किसानों की समस्याओं को देखते हुए नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने 16 अक्तूबर को सितारगंज की नई कृषि मंडी स्थल में सरकार के खिलाफ धरना -प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। इसमें किच्छा से बड़ी संख्या में किसान व कांग्रेसी कार्यकर्ता पहुंचकर प्रदर्शन को सफल बनाने के साथ ही सरकार को चेताने का कार्य करेंगे। बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष दर्शन कोली, गुड्डू तिवारी, जितेन्द्र संधू, गणेश उपाध्याय, राजेश प्रताप सिंह, अशोक मित्रा, ओमप्रकाश दुआ, गुलशन सिंधी, अक्षय बाबा, विक्रम कोरंगा, नितिन शर्मा, फजील खान, छोटे कोली, अफजाल शैरी आदि रहे।
