छात्राओं को दी रोजगार कौशल की जानकारी

नई टिहरी

धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय में महिंद्रा प्राइड क्लासरूम एवं नांदी फाउंडेशन के सौजन्य से आयोजित 6 दिवसीय रोजगार कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन सत्र में प्राचार्य प्रो. आरके उभान ने उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाली तीन छात्राओं को ट्रॉफी प्रदान की गई। मास्टर ट्रेनर रेनू शर्मा ने छात्राओं को व्यक्तित्व विकास, समय प्रबंधन,संप्रेषण कौशल, नेतृत्व क्षमता, सॉफ्ट स्किल, लाइफ स्किल्स, समूह साक्षात्कार, प्रोफेशनल वैल्यूज, क्रिटिकल थिंकिंग इत्यादि के विषय विस्तार से जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षण कार्यक्रम संयोजक डॉ. संजय महर ने रोजगार कौशल के लिए छात्रों की अभिरुचि और नेतृत्व क्षमता पर प्रकाश डाला। मौके पर डॉ. विजय प्रकाश, विशाल त्यागी, अजय पुंडीर, निकिता, प्रिया, ऋषिका आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *