कांशीराम को परिनिर्वाण दिवस पर याद किया

नई टिहरी(आरएनएस)।  कांशीराम के 17वें परिनिर्वाण दिवस पर बसपाइयों व बामसेफ ने उन्हें याद कर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। आंबेडकर पार्क में एकत्र होकर बसपा और बामसेफ के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने बसपा के जन्मदाता व संस्थापक कांशीराम को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। इस मौक पर बसपा के प्रदेश सचिव सुशील पांडे ने कहा कि कांशीराम सामाजिक परिवर्तन लाने वाले महानायक थे। उन्होंने दलितों व पिछड़ों को उनका हक दिलाने के लिए काम किया और जीवन में समाज सुधार के लिए लड़ते रहे। जिसका परिणाम रहा कि समाज में बहुत सारी कुरीतियों पर उन्होंने प्रहार किया और उन्हें समाप्त करने में अहम भूमिका निभाई। इस मौके पर सुशील पांडे, सोमी लाल, प्रमोद जैन, एमडी कवि, कलीम चौहान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *