मां-बेटों से मारपीट में दंपत्ति समेत छह पर केस

हरिद्वार। चंडीघाट पुल के पास ढाबा संचालक मां-बेटों से मारपीट के मामले में कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दंपति समेत छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोर्ट को दिए प्रार्थना पत्र में गीता निवासी ग्राम गाजीवाला श्यामपुर ने बताया कि उनका चंडी चौक के पास ढाबा है। बगल में सोनू नाम का युवक भी ढाबा चलाता है। आरोप है कि सोनू इसी बात को लेकर उनसे रंजिश रखता है। पूर्व में वह ढाबा हटाने की धमकी दे चुका था। आरोप है कि 25 सितंबर को सोनू, उसकी पत्नी गंगा ने अपने परिचितों के साथ मिलकर गाली-गलौज करते हुए ढाबे में तोड़फोड़ कर दी। आरोप है कि उसके बेटे केशव, सुधांशु को भी लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा गया। बेटे केशव के सिर पर वार कर बुरी तरह घायल कर दिया। आमजन के एकत्र होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। नगर कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *