शान्ति प्रसाद भट्ट बने आब्जर्वर

नई टिहरी

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता उत्तराखंड पीसीसी मेंबर शान्ति प्रसाद भट्ट को आगामी विधानसभा चुनावों के लिए राजस्थान राज्य में कांग्रेस आब्जर्वर नियुक्त किया है। पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री व राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने राजस्थान की रामगंजमंडी सुरक्षित विधान सभा सीट का आब्जर्वर नियुक्त करते हुए शान्ति प्रसाद भट्ट से उम्मीद व्यक्त की है कि वह राजस्थान में अपने अनुभवों से कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए राजस्थान पहुंचकर काम करेंगे। राजस्थान में आब्जर्वर की जिम्मेदारी मिलने पर शान्ति प्रसाद भट्ट ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, उतराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, यशपाल आर्य, प्रीतम सिंह, गणेश गोदियाल, भुवन कापड़ी सहित वरिष्ठ कांग्रेस जनों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि वह राजस्थान में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देंगे, राजस्थान में आब्जर्वर के रूप में वह शीघ्र ही राजस्थान पीसीसी द्वारा जारी कार्यक्रमानुसार राजस्थान रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *