एनडीएस ने जीता उद्घाटन मुकाबला
ऋषिकेश। निर्मल दीपमाला पब्लिक स्कूल में रविवार को तीन दिवसीय सीबीएसई सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसके उद्घाटन मुकाबले में एनडीएस पब्लिक स्कूल ने रेडियंट पब्लिक स्कूल की टीम को 7-1 से हराया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन डा. एसएन सूरी ने फुटबाल पर किक मारकर किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ ही खेलकूद बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए जरूरी है।
प्रधानाचार्या ललिता कृष्णा स्वामी ने कहा कि विद्यालय में समय-समय पर खेल गतिविधियां करवाई जाती हैं। बच्चों के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बहुत जरूरी हैं। प्रतियोगिता का दूसरा मैच रेड फोर्ट स्कूल और रिवर वैली स्कूल के बीच हुआ। इसमें रिवर वैली की टीम 6-0 से विजेता बनी। अंडर-18 वर्ग में एनडीएस एवं साईं बाबा इंटरनेशनल स्कूल के बीच मुकाबला हुआ। इसमें एनडीएस 9-2 से विजयी रही। चौथा मुकाबला होराइजन पब्लिक स्कूल एवं रेडिएंट पब्लिक स्कूल के बीच हुआ। इसमें होराइजन स्कूल की टीम ने 3-1 से जीत दर्ज की।
