आंखों की नि:शुल्क जांच के लिये शिविर 23 अप्रैल से
रुद्रपुर। ह्यूमन केयर रूरल अर्बन डेवलपमेंट सोसायटी एंड कुमार आई केयर सेंटर के द्वारा 23 अप्रैल को रतनपुर, नौ बजे से दोपहर दो बजे तक, 30 अप्रैल नौगवांठग्गू, सात मई को दियां गांव में निशुल्क जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप कुमार मरीजों की जांच करेंगे। कैंप में चश्मे और दवाईयां निशुल्क दी जाएगी।
