सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अभिनव ने मारी बाजी
डोईवाला। एनसी इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन की ओर से आयोजित ब्लॉकस्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में डोईवाला ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
रविवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में रेनासेंस ड्रोन स्कूल के अभिनव चौहान ने प्रथम, इंटर कॉलेज दूधली के अभिनव सिलस्वाल ने द्वितीय और आर्यन विद्या मंदिर के देवांश पुंडीर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि पुलिस उप निरीक्षक प्रीति सैनी ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 16 छात्रों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, लेकिन उन्हें सही राह दिखाने की जरूरत है। सभासद मनीष धीमान और समाजसेवी फुरकान अहमद ने कहा कि बच्चों को अंकों के पीछे भागने की बजाय प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए। एनसी इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन के निदेशक नीलांशु चौहान ने कहा कि इन प्रतियोगिताओं द्वारा बच्चों को अपनी कुशलता दिखाने का अवसर मिलता है। मौके पर एसआई ईश्वर सैनी, मोहित उनियाल, स्पर्श सक्सेना आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर रेखा चौहान, कोमल चौहान, विक्रांत सागर, रीना चौहान, अंकित भंडारी, नीरज, प्रियांशु, सत्यम आदि रहे।
