हादसे में दो तीर्थयात्रियों की मौत, सात जबदरीनाथ नेशनल हाईवे पर ब्रह्मपुरी के समीप एक बस और कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में कार के
ऋषिकेश। बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर ब्रह्मपुरी के समीप एक बस और कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार दो तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। जबकि चालक समेत सात यात्री जख्मी हो गए। घायलों को एम्स में भर्ती कराया गया है।
मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह करीब छह बजे बदरीनाथ हाईवे पर केदारनाथ से लौट रही यात्रियों से भरी कार ब्रह्मपुरी के पास सामने से आ रही निजी परिवहन कंपनी की बस से टकरा गई। सूचना पर फौरन पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को आपातकालीन 108 सेवा से सरकारी अस्पताल भिजवाया गया। गंभीर चोटें लगने की वजह से पिंकी (22) पुत्री सोतु दास निवासी दुर्गापुर प्लेन, जिला सिप्ला, कोलकाता ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि, सोमनाथ (27) निवासी पश्चिम बंगाल की मौत एम्स में हुई।
थानाध्यक्ष रितेश शाह ने बताया कि घायलों की पहचान सोतु दास (42) पुत्र तपन दास, उनकी 15 वर्षीय बेटी सिया दास, सोमादास (44) पत्नी सोनतदास सभी निवासी दुर्गापुर प्लेन, जिला सिप्ला, कोलकाता, शोबिक शाह (29) पुत्र उमेश शाह, साबिक दास (42) दोनों निवासी पश्चिम बंगाल, अभिषेक पांडे (24) पुत्र प्रमोद निवासी मध्यप्रदेश और चालक लक्ष्मण कुमार (36) पुत्र बेनी निवासी रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है। बताया कि प्रथम दृष्टया हादसा कार के बेकाबू होने से प्रतीत हो रहा है। घायलों का इलाज एम्स में चल रहा है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।
