कोरोना ने ली एक और शिक्षक की जान

चित्रकूट

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय ने बताया कि चुनाव ड्यूटी में कोरोना संक्रमित होने से एक और शिक्षक उदयराज सिंह की मृत्यु हो गई है।
शनिवार को उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय ने बताया कि इससे पहले ब्लाक पहाडी से तीन शिक्षक चित्रकूट, मानिकपुर और रामनगर ब्लाक से एक-एक शिक्षक चुनाव ड्यूटी में संक्रमित होने के बाद काल के गाल में शमा गये। आज मऊ ब्लाक के निवासी बहुमुखी प्रतिभा के धनी शिक्षक उदयराज सिंह कोरोना की जंग से हारकर चले गये। समाज व शिक्षा के लिए समर्पित उदयराज सिंह का जाना बेसिक शिक्षा विभाग की अपूर्णनीय क्षति है। उदयराज की चुनाव ड्यूटी पहाडी ब्लाक के छेछरिहा बूथ में लगी थी। वहां से आने के बाद संक्रमित होकर होम आइसोलेशन में इलाज कराते रहे। संक्रमण फेफडे में होने से आक्सीजन लेबिन कम होने पर 13 मई से प्रयागराज के विनायक हास्पिटल व वात्सल्य हास्पिटल में भर्ती होकर इलाज कराते रहे। आज सवेरे तीन बजे उनका देहांत हो गया।
उन्होंने कहा कि संगठन पीड़ित व दुखी परिवार के साथ शोक संतृप्त है। उन्हें न्याय दिलाने को संगठन संकल्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *