वायरल और डेंगू बुखार से बचाव को जागरूक किया
हरिद्वार। श्रीराम विद्या मंदिर स्कूल के प्रांगण में अविभावक और अध्यापक संघ की बैठक हुई। स्कूल की प्रधानाध्यापक बबीता ए श्रीनिवास ने बताया कि बैठक में बदलते मौसम में वायरल और डेंगू बुखार से बचाव के लिए अभिभावकों को जागरूक किया गया है। साथ ही बच्चों को पूरा शरीर ढकने वाले कपड़े पहनाकर स्कूल भेजने के निर्देश दिए हैं। वहीं घर पर बच्चों को मोबाइल फोन से दूर रखने और परिवार में बच्चों के साथ मित्रता का व्यवहार करने की सलाह दी गई है।
