आंगनबाड़ी केंद्र पर हुआ पोषण माह का समापन

रुड़की। लक्सर ब्लॉक में मुबारिकपुर अलीपुर के आंगनबाड़ी केंद्र पर 1 सितंबर से चल रहे राष्ट्रीय पोषण माह का समापन किया गया। समापन के मौके पर छोटे बच्चों और किशोरियों के अभिभावकों को स्वच्छता के साथ ही अच्छी सेहत के लिए जरूरी पोषण के बारे में विस्तार से बताया गया। सितंबर के महीने को बाल विकास विभाग राष्ट्रीय पोषण माह के तहत मनाता है। इस बार भी लक्सर व खानपुर के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर 1 सितंबर से पोषण माह शुरू करते हुए कई तरह के कार्यक्रम कराए जा रहे थे। शनिवार को मुबारिकपुर अलीपुर गांव में कई आंगनबाड़ी केंद्रों के पोषण माह का संयुक्त समापन किया गया। कार्यक्रम में महिला आंगनबाड़ियों ने पोषण माह में कराए गए कार्यक्रम की जानकारी दी। बताया कि पोषण माह के दौरान बच्चों की बहुत सारी गतिविधियां कराने के अलावा उनके स्वास्थ्य की जांच कराई गई है। बच्चों के कई तरह के खेलकूद व दूसरी गतिविधियां भी कराई गई हैं। समापन के मौके पर महिला आंगनबाड़ी शाहजहां सुल्ताना, सरोजबाला, तरजुफाना ने सभी बच्चों, किशोरियों का स्वास्थ्य तथा उनकी सेहत बेहतर बनाने के लिए खानपान में सुधार लाने की हिदायत उनके अभिभावकों को दी।समापन कार्यक्रम में ममता, गीता, शहनाज, सपना, काम्या, अंजीता, कैसर, जमीला, शहनाज, तरन्नुम, आसमां, खुशनसीब का भी सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *