हर वार्ड में लगाया जाए जांच शिविर: कौशिक

हरिद्वार। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और शहर विधायक मदन कौशिक ने चिकित्सा कैंप में पहुंचकर सभी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया और अन्य क्षेत्रों में भी जांच शिविर आयोजित करने के लिए प्रेरणा दी। कौशिक ने सभी पदाधिकारी को हर वार्ड में कैंप लगाने के लिए कहा। भाजपा युवा मोर्चा कनखल मंडल की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 142 लोगों ने डॉक्टर से परामर्श और दवाइयां ली। जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा एलोपैथी व होम्योपैथी दोनों विभाग के डॉक्टर शिविर में उपस्थित रहे। सभी वार्डों में चिकित्सा शिविर के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम संयोजक शुभम मेंदोला ने कहा कि आगे भी इस तरह के कैंप लगाए जाएंगे। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर और प्रदेश मंत्री दीपांशु विद्यार्थी ने कनखल मंडल के सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। कनखल मंडल अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट ने बताया कि शिविर में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, एलएफटी और केएफटी के साथ ही प्लेटलेट्स की जांच भी हुई। इस दौरान कपिल बालियान, छवि, पुष्पेंद्र जोशी, सर्वेश, दीपांशु शर्मा, अनिमेष शर्मा, मनीष गुप्ता, तरुण अग्रवाल, मनोज वर्मा, ईशान गोयल, प्रशांत प्रजापति, इशान अरोड़ा, केशव वर्मा, दीपक उपाध्याय, संदीप धीमान, पार्षद सुनील अग्रवाल, पार्षद नितिन शर्मा, पार्षद मन्नू सैनी, अनुज राजपूत आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *