मारपीट में पति समेत चार नामजद

ऋषिकेश। एक महिला ने पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच जुटी है। दावा है कि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कर न्यायालय पेश किया जाएगा। रायवाला पुलिस के मुताबिक हरिपुरकलां निवासी महिला ने शिकायत दी कि उसका विवाह कुछ समय पहले गांधी कॉलोनी, मुजफ्फनगर, यूपी निवासी रवि अरोड़ा से हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही रवि और उसके परिजन दहेज के लिए उत्पीड़न करने लगे। इस बीच उन्होंने कर्द दफा गाली-गलौज भी की। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी रवि अरोड़ा, चांद रानी, जेठ दीपक अरोड़ा और जेठानी मीनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष कुलदीप पंत ने बताया कि आरोपियों पर आईपीसी की धारा 323, 504 और दहेज उत्पीड़न अधिनियम कार्रवाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *