पिथौरागढ़। नेशनल कमेटी ऑफ फिजिकल की ओर से दिल्ली में आयोजित बॉडी बिल्डर प्रतियोगिता में अनोली निवासी अनुज भौरियाल पुत्र राजेंद्र सिंह भौरियाल ने रजत पदक जीता है। अनुज की इस कामयाबी से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। यह प्रतियोगिता भारत में नेशनल बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप के लिए बतौर प्रीमियर लीग है।