इंडिया गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेगी सपा
पिथौरागढ़। सीमांत में समाजवादी पार्टी लोकसभा और निकाय चुनाव इंडिया गठबंधन के साथ लड़ेगी। समाजवादी पार्टी ने बैठक कर यह निर्णय लिया है। नगर में सपा के प्रदेश सचिव रमेश बिष्ट की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान लोकसभा और निकाय चुनाव को लेकर चर्चा हुई। यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव ने कहा कि आगामी दोनों चुनाव पार्टी, इंडिया गठबंधन के साथ लड़ेगी। इस दौरान उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा शासनकाल में विकास थम गया है। महंगाई दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। युवा रोजगार के लिए दर-दर की ठोकरे खा रहे हैं। स्वास्थ्य से लेकर शिक्षा की स्थिति दयनीय है। कहा कि महिलाओं के साथ अत्याचार के मामले थम नहीं रहे हैं। अंकिता भंडारी हत्याकांड का खुलासा एक साल बाद भी नहीं हो सका है। यहां मदन सान्याल, शबीना बेगम, नूरी, मोहम्मद हसन, जानकी बिष्ट, शीशपाल सिंह, मोहम्मद आरिफ, एनसी पंत, कमला आदि मौजूद रहे।
