नवोदय नगर संघर्ष समिति ने सीएमओ दफ्तर घेरा

हरिद्वार

नवोदय नगर में आबादी क्षेत्र में बन रहे कुष्ठ आश्रम को दूसरी जगह बनाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे नवोदय नगर संघर्ष समिति के लोगों ने शनिवार को सीएमओ कार्यालय का घेराव किया। सीएमओ से वार्ता के बाद संघर्ष समिति के लोग वापस धरना स्थल पर पहुंच गए। नवोदय नगर संघर्ष समिति ने बीते रविवार से उनके क्षेत्र में बनाए जाने वाले कुष्ठ आश्रम को दूसरी जगह बनाने की मांग को लेकर धरना शुरू किया था। संघर्ष समिति का धरना शनिवार को सांतवें दिन भी जारी रहा। शनिवार को क्षेत्रीय पार्षद सिंहपाल सिंह सैनी के नेतृत्व में काफी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने सीएमओ कार्यालय का रुख किया। सिंहपाल सैनी ने बताया कि क्षेत्रवासियों ने सीएमओ कार्यालय का घेराव किया। उन्होंने बताया कि इस दौरान सीएमओ डॉ.मनीष सिंह से संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने वार्ता की। उन्होंने बताया कि सीएमओ ने जिलाधिकारी के आगे समिति के विषय को रखने का आश्वासन दिया। जिसके बाद सभी लोग वापस धरना स्थल पर आ गये। इस दौरान संचित डागर, सुरेंद्र त्यागी, ओमकार त्यागी, सुनील कौशिक, रामसिंह महलवाल, हिमानी शर्मा, रिया, शांति देवी, उषा देवी,लीला देवी, पूजा देवी, रीता देवी, रिंकी शर्मा, प्रीति, वेदप्रकाश,राधा देवी, मोनू वर्मा, दीपक नौटियाल, कुंवर सिंह बिष्ट, प्रमोद कुमार, तीरथ सिंह पटवाल, कुंवर गीतांश सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *