जीआईसी पीपलकोट में गणवेश बांटे

पिथौरागढ़। मूनाकोट विकासखंड के जीआईसी पीपलकोट में समग्र शिक्षा अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को गणवेश वितरित किए गए। मंगलवार को प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक ने बारी-बारी से छात्र-छात्राओं को गणवेश बांटे। यहां प्रवक्ता गंगा प्रसाद पंत, केएन भट्ट, विनय जोशी, तारा दत्त भट्ट, पंकज पांडेय, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *