पुरातत्व और काल निर्धारण पर वर्कशॉप का आयोजन
रुद्रपुर। राजकीय महाविद्यालय के इतिहास विभाग में पुरातत्व और काल निर्धारण विषय पर वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत प्रवेश लिए बीए प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्राचार्य प्रो. एसएन राव एवं विभागाध्यक्ष डॉ. केके मिश्रा के मार्गदर्शन में मंगलवार को आयोजित वर्कशॉप में विषय विशेषज्ञ केमिस्ट्री डिपार्टमेंट के डॉ. आशीष कुमार उपाध्याय ने छात्र-छात्राओं को रेडियो कॉर्बन डेटिंग, पोटेशियम आर्गन डेटिंग आदि वैज्ञानिक पद्धतियों के माध्यम से पुरातात्विक सामग्री जैसे पाषाण काल के औजार, हथियार, शैल चित्र, अस्थि-पंजर, समाधियों एवं विभिन्न अवशेषों से कॉर्बन एवं अन्य रेडियोधर्मी तत्वों से किस प्रकार से उनकी आयु एवं काल का निर्धारण कर सकते हैं, इस विषय में जानकारी दी। संचालन डॉ. प्रशांत जोशी ने किया। इस दौरान मोहित पोखरिया, शुभम पटवा, अर्पित कालौनी, शाबाज़, अरबाज़, निखिल पांडेय आदि मौजूद रहे l
