मेडिकल कॉलेज को दिए पांच ऑक्सीजन कसंट्रेटर
श्रीनगर गढ़वाल
आईसीआईसीआई फाउंडेशन की ओर से मेडिकल कॉलेज श्रीनगर को पांच ऑक्सीजन कसंट्रेटर भेंट किए गए। इस मौके पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा. सीएमएस रावत ने कहा कि आईआईसी फाउंडेशन की ओर से दिए गए ऑक्सीजन कसंट्रेटर कोरोना महामारी से निपटने में मददगार बनेंगे। उन्होंने इसके लिए फाउंडेशन का आभार भी प्रकट किया। मौके पर आईसीआईसीआई बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख संस्थापक बैंक मनीष महरोत्रा, शाखा प्रबंधक श्रीनगर अरविंद कुमार, स्वाति गुप्ता, अनुज मैंडोला, नवीन गैरोला आदि मौजूद रहे।
