जयंती पर पं० दीनदयाल को भावभीनी श्रद्धांजलि दी
नई टिहरी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर जिला भाजपा कार्यालय में उन्हें याद कर पुष्प अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर वक्ताओं ने उनके जीवन वृत पर प्रकाश डालते हुए उन्हें विचारों का अनुसरण करने की अपील की। पं उपाध्याय को याद करते हुए टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि उपाध्याय का जीवन जन सेवा के लिए समर्पित रहा। अंतिम पायदान के व्यक्ति के लिए उन्होंने हमेशा संघर्ष किया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितम्बर 1916 को मथुरा जिले के नगला चन्द्रभान ग्राम में हुआ था। उनके जन्म दिवस को अंत्योदय दिवस के रूप में मनाया जाता है। मंडल अध्यक्ष गोपी राम चमोली ने कहा कि पंडित उपाध्याय का कहना था कि अवसरवाद से राजनीति के प्रति लोगो का विश्वास खत्म होता जा रहा है। अपने राष्ट्र की पहचान को भुलाना भारत के मुलभूत समस्याओं का प्रमुख कारण है। बिना राष्ट्रीय पहचान के स्वतंत्रता की कल्पना व्यर्थ है। नैतिकता के सिद्धांत किसी व्यक्ति द्वारा बनाये नही जाते हैं, बल्कि खोजे जाते है। उनकी इस विचारधारा का आज के दौर में अनुसरण करना होगा। यही उपाध्याय के लिए हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर उर्मिला राणा, विमला खड़का, विद्या नेगी, अनिता कंडियाल, जयेंद्र पंवार, मस्ता नेगी, विजय कठैत, प्रमुख सुनीता देवी आदि मौजूद रहे।
