गंदे पानी की छींट लगने पर दुकानदार के पुत्र को पीटा

रुड़की। अंडरपास के पास गंदे पानी से होकर गुजर रहे दुकानदार के पुत्र को बाइक सवार युवकों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने पांच हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गंगनहर कोतवाली को शक्ति विहार कॉलोनी निवासी चंद्र मोहन ने तहरीर देकर बताया कि शनिवार को पुत्र हिमांशु बाइक पर सवार होकर नर्सिंग होम के पास स्थित दुकान से घर आ रहा था। रेलवे स्टेशन के पास सोनू निवासी साउथ प्रीत विहार अपने साथियों के साथ बाइक से तेज गति से पुत्र के बराबर से गुजरा। पुत्र के कपड़ों पर गंदे पानी की छिन्नते पड़ने पर दोनों में कहा सुनी हो गई। इस बीच सोनू ने अपने साथियों के साथ मिलकर पुत्र को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *