लॉकर को आग से बचाने पर फायर कर्मी सम्मानित  

रुड़की। पंजाब नेशनल बैंक के लाखों रुपये के लॉकर को आग में जलने से बचाने पर फायर कर्मियों को सम्मानित किया गया। एसपी देहात एसके सिंह ने फायर कर्मियों की पीठ थपथपाकर उनकी हौसला अफजाई की। बेलड़ा में 21 अप्रैल को पंजाब नेशनल बैंक में आग लग गई थी। आग बैंक के लॉकर तक पहुंचने लगी थी। बैंक कर्मियों ने सूचना अग्निशमन तक पहुंचाई थी। सूचना पर अग्निशमन कर्मी बैंक पहुंचे थे। बैंक अधिकारियों ने बताया था कि आग बैंक के लॉकरों तक पहुंचने लगी है। बैंक के लॉकर जल गए तो लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा। अग्निशमन कर्मियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर आग पर जल्द ही काबू पा लिया था। इसके बाद बैंक कर्मचारियों ने राहत की सांस ली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *