जलभराव की समस्या का निस्तारण किया जाए

चम्पावत। डेंगू और मलेरिया की संभावनाओं के चलते एसडीएम ने नगर पालिका और स्वास्थ्य विभाग के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने अधिकारियों को जलभराव वाले जगहों का तुरंत निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए। मंगलवार देर शाम एसडीएम आकाश जोशी ने तहसील में नगरपालिका और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के संग बैठक की। एसडीएम ने बताया कि डेंगू और मलेरिया के संभावित खतरे को देखते हुए अधिकारियों से नगर में जागरुकता अभियान चलाए जाने, चोक हुई नालियों की सफाई करने, जलभराव वाले जगहों का तुरंत निस्तारण करने और फॉगिंग का छिड़काव करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही स्वास्थ विभाग को विशेष वाहन, पोस्टर तथा आशा कार्यकत्रियों के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिए गए हैं। यहां सीएमएस डॉ़ घनश्याम तिवारी, नगरपालिका ईओ भूपेंद्र प्रकाश जोशी, बनबसा ईओ दीपक चंद्र आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *