भाकियू पटेल ने लक्सर में निकाली महारैली

रुड़की।  भाकियू पटेल के पदाधिकारियों ने अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर कस्बे में किसान महारैली निकाली। इस दौरान पदाधिकारियों ने तहसील प्रशासन के कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार में लिप्त रहने तथा किसानों के काम करने के एवज में वसूली का आरोप लगाया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष कीरत सिंह के नेतृत्व में किसान ट्रैक्टर लेकर कोतवाली मोड़ पर एकत्र हो गए। इसके बाद वह रैली के रूप में कस्बे के हरिद्वार रोड मोहल्ले से ओवर ब्रिज होते हुए रायसी रोड से लक्सर तहसील मुख्यालय पहुंच गए। उन्होंने तहसील मुख्यालय पर सांकेतिक धरना शुरू कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *