नाले में मिला नगर के 40 वर्षीय व्यक्ति का शव
रुड़की। चीनी मिल परिसर के पास पुराना जल निकासी नाला है। सोमवार सुबह कस्बा चौकी पुलिस को सूचना मिली कि वहां शव पड़ा हुआ है। एसएसआई यशवीर सिंह नेगी व एसआई विपिन कुमार मौके पर पहुंचे। शव की शिनाख्त लक्सर के मौहल्ल्ला आदर्श कॉलोनी निवासी बबलू (40) पुत्र अमरनाथ के रूप में हुई। मृतक के परिजनो से पुलिस ने जानकारी ली। उन्होंने बताया कि बबलू मछलियां पकड़ने की बात कहकर घर से आया था। एसएसआई ने बताया कि मछली पकड़ते समय किसी वजह से खुद नाले में गिरने से मौत होने का मामला लग रहा है। मौत का सही कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
