उर्स तैयारियों में खामियां देख विधायक ने जताई नाराजगी

रुड़की।  वक्फ बोर्ड सदस्य और मंगलौर विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी ने साबिर पाक के सालाना उर्स की तैयारियों का जायजा लिया। मौके पर खामियों को देखकर विधायक ने नाराजगी जताई। कलियर दरगाह साबिर पाक के 755वें सालाना उर्स का आगाज मेहन्दी डोरी की रस्म के साथ हो गया है। उर्स की तैयारियों को परखने के लिए वक्फ बोर्ड सदस्य और मंगलौर विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी कलियर पहुंचे। मेला क्षेत्र में भ्रमण के दौरान विधायक को कई खामियां नजर आई। अतिक्रमण को देखकर विधायक का पारा चढ़ गया। उन्होंने अपनी मौजूदगी में मेला क्षेत्र से अवैध दुकानों को हटवाया। उन्होंने साबरी गेस्ट हाउस, हज हाउस रोड, बुलंद दरवाजा, मेला ग्राउंड सहित अन्य स्थानों का भ्रमण किया। विधायक अंसारी ने बताया कि दरगाह क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण किया हुआ है। जिसको हटवाया गया है। उर्स की तैयारियों को लेकर जो खामियां मिली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *