विधायक ने ब्रह्माकुमारीज संस्था के कार्यों को सराहा

रुड़की। ईश्वरीय विश्वविद्यालय में आयोजित सेमिनार में मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी संतोष दीदी ने मुख्य अतिथि विधायक ममता राकेश का स्वागत किया। विधायक ने ब्रह्माकुमारीज के विश्व शांति, सद्भावना, चरित्र निर्माण, नशामुक्ति और स्वच्छता अभियान की सराहना की। साथ ही भगवानपुर में संस्था का केंद्र खोलने के लिए भूमि उपलब्ध कराने और भवन निर्माण का भरोसा दिलाया। गोपाल नारसन ने बताया कि विधायक ममता राकेश का क्षेत्र के विकास में अहम योगदान रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *