पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को दी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि
श्रीनगर गढ़वाल। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 38वीं पुण्यतिथि पर शहर कांग्रेस कांग्रेस कमेटी श्रीनगर द्वारा उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश के विकास में उनके योगदान की सराहना की। कहा इंदिरा गांधी ने अपने कार्यकाल में देश को ऊंचाईयों पर पहुंचाने एवं नई पहचान दिलाने का काम किया है। इस अवसर पर पीसीसी वीरेंद्र सिंह नेगी, कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष संजय कुमार, लाल सिंह नेगी, जीत सिंह बिष्ट, वाईएस पंवार, कु. विनोद मैठाणी, सुमन आनन्द, वैभव सकलानी, भगत डागर, बलबीर सिंह दानू आदि मौजूद रहे।
