आरआईटी में तीन छात्रों का चयन

रुड़की। पुहाना में रुड़की इंस्टीट्यूट ऑफ टैक्नोलॉजी में ग्रो-अप कम्पनी के वर्चुअल कैम्पस प्लेसमेन्ट ड्राइव में एमबीए अन्तिम वर्ष के 21 छात्रों ने भाग लिया। कम्पनी के एचआर ऋषि कुमार ने प्लेसमेन्ट कार्य का नेतृत्व किया। यह पद बिजनेस डवलपमेन्ट एसोसिएट के लिए 10 एलपीए के लिए किया गया। इस प्लेसमेंट ड्राइव में तीन छात्रों का चयन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के मैनेजमैन्ट ट्रस्टी निदेशक, हेड ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेन्ट राजवर्धन सिंह, प्लेसमेन्ट एक्जीक्यूटिव प्रज्ञा चौधरी ने छात्रों को प्रोत्साहित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *