रक्तदान शिविर का आयोजन

रुड़की।  भगवानपुर के किशनपुर गांव में कोटक हेल्थ केयर फार्मा कंपनी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि प्रदीप चौहान, अमित सैनी, तथा भाजपा नेता ममता शर्मा द्वारा किया गया। शिविर में 102 यूनिट रक्त इकट्ठी की गई। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर हर्ष तिवारी, कंपनी प्लांट हेड नीरज शुक्ला, सुधीर शर्मा, एचआर मैनेजर विनय सिंह ,जॉली ग्रांट स्थित हिमालयन हॉस्पिटल से आई टीम के डॉ. केसी जोशी और उनकी टीम ने इस सिविर को सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *