नशीले इंजेक्शनों के साथ यूनानी दवा खाने का कर्मचारी गिरफ्तार
रुड़की। नशे के इंजेक्शन के साथ दवा खाने का एक कर्मचारी पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी से 100 नशे की दवा के इंजेक्शन और 3200 रुपये बरामद कर उसे जेल भेज दिया। सोत बी चौकी प्रभारी नितिन बिष्ट, हेड कांस्टेबल विपिन और सुरेश क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस बीच फिरोज पुत्र अमीर हसन निवासी सोत मोहल्ला पुलिस को देखकर भागने लगा। गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस टीम ने फिरोज का पीछा कर कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया। तलाशी में फिरोज के पास से एक थैला मिला थैला को खोलकर देखा तो उसमें 100 नशे के इंजेक्शन और जेब से 3200 रुपये मिले। आरोपी के खिलाफ कोतवाली में एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया। सोमवार सुबह आरोपी को जेल भेज दिया गया।
