बागेश्वर में दिव्यांगों को सम्मानित किया
बागेश्वर। साहस स्किल डपलमेंट दिव्यांग विद्यालय में दिव्यांग दिवस मनाया गया। इस दौरान दिव्यांगों को सम्मानित कर उन्हें अधिकारों के प्रति जागरूक किया। साथ ही उपेक्षा का आक्रोश जताया।
शनिवार को कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य दिव्यांग सलाहकार बोर्ड के सदस्य लक्ष्मण कुमार गौतम ने ‘हम अपनी आवाज में, शोलों का असर रखते हैं, जिश्म नाजुक है तो क्या, फौलाद जिगर रखते हैं पंक्ति से किया। उन्होंने कहा कि पूर्व में जिले में दिव्यांग दिवस पर जिला प्रशासन कार्यक्रम करता था। जिसमें दिव्यांगों और जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाता था। लेकिन इस वर्ष उन्हें भुला दिया गया है। जबकि समाज कल्याण विभाग मंत्री बागेश्वर विधानसभा से हैं। इस दौरान उन्होंने सरकार पर दिव्यांगों की उपेक्षा का आरोप लगाया। इधर, प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर पूरन प्रसाद को जिलाध्यक्ष, शंकर राम को सचिव, महेंद्र पिलख्वाल को उपाध्यक्ष मनोनीत किया। साथ ही दिव्यांग धावक पूरन, शंकर राम आदि को सम्मानित किया। यहां अनीता, जगदीश पाठक, सोफिया खान, अमित गौतम, अरुण गौतम, पवन कुमार, महंत शंकर गिरी महाराज, पुष्कर राजगिरी रहे।
