एसटीएच में अब तक डेंगू के 325 संदिग्ध मरीज पहुंचे
हल्द्वानी। एसटीएच में इस सीजन में डेंगू के 325 संदिग्ध मरीज इलाज के लिए पहुंच चुके हैं। जिसमें से 283 को ठीक कर घर भेजा जा चुका है। गुरुवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि चिकित्सालय में डेंगू से निपटने के लिए पर्याप्त इंतजाम हैं। नोडल अधिकारी डॉ. परमजीत सिंह ने बताया कि डेंगू मरीजों को निःशुल्क दवाएं मुहैया कराई जा रही हैं। वार्ड में पर्याप्त मात्रा में मच्छरदानी लगे बेड उपलब्ध हैं। ब्लड बैंक में 24 घंटे प्लेटलेट्स की सुविधा उपलब्ध है।
