डीएम से गोशाला के निरीक्षण का आग्रह किया
हल्द्वानी। 13 साल से गोशाला में काम कर रहे शंकर दत्त भट्ट ने जिलाधिकारी से अपने गोशाला का निरीक्षण करने का आग्रह किया। गुरुवार को जिलाधिकारी से मुलाकात कर शंकर ने बताया कि वह 2010 से गोशाला में काम कर रहे हैं। वर्तमान में 52 गोवंश की देखरेख कर रहे हैं। आज तक कोई भी अधिकारी व सामाजिक कार्यकर्ता उनकी सुध लेने नहीं आया। शंकर ने डीएम से आग्रह किया कि वे उनकी गोशाला में आकर उन्हें प्रेरित करें।
