कोटद्वार में सेना भर्ती की सूचना को फर्जी बताया

 

देहरादून। कोटद्वार में भर्ती रैली के आयोजन को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही सूचना को सेना की ओर से फर्जी बताया गया है। आधिकारिक वेबसाइट पर प्रामाणिक जानकारी देखने की अपील की गई है। डिफेंस पीआरओ लखनऊ की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि कोटद्वार में एक अगस्त से 12 अगस्त 2022 तक भर्ती रैली के आयोजन के संबंध में सोशल मीडिया पर जो सूचना प्रसारित और प्रचारित की जा रही है, वह पूरी तरह से फर्जी है। बता दें कि पिछले करीब सवा दो साल से सेना की भर्ती आयोजित नहीं हो पाई है। सेना भर्ती रैली आयोजित नहीं हो पाने का मुद्दा लोकसभा में भी उठ चुका है। इस बीच सोशल मीडिया पर भर्ती रैली की फर्जी सूचना फैल रही है। बताया जा रहा है कि सेना की ओर से अभी किसी तरह का भर्ती कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। सेना की ओर से उम्मीदवारों अपील की गई है कि प्रामाणिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाएं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *