स्टोन क्रशर में घुसकर मारपीट और हवाई फायरिंग
रुड़की। मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) में भोजपुर थाने के चक बेगमपुर गांव निवासी अमरीश पाल लक्सर के झींवरहेड़ी उर्फ जवाहरखान में मेंटेनेंस का काम करता है। वह 24 घंटे क्रशर में ही रहता है। गत दिवस क्रशर के गेट पर प्रतापपुर का युवक किसी से झगड़ रहा था। अमरीश ने दोनों को अलग-अलग कर घर भेज दिया। इसके बाद शाम को तमंचा, लाठी, डंडे लिए प्रतापपुर के कई लोग जबरन क्रशर में घुसे और अमरीश से मारपीट शुरू कर दी। दूसरे कर्मचारी इकट्ठे हुए तो उन्हें डराने के लिए युवकों ने तमंचों से कई राउंड फायरिंग भी की।
