कार चालक से दिनदहाड़े सोने की चेन छीनने का आरोप
रुड़की। ला बिजनौर (उत्तर प्रदेश) में कस्बा मंडावर निवासी मोहम्मद आदिल चंडीगढ़ में रहकर काम करते हैं। वे परिवार सहित वहीं रहते हैं। मंगलवार तड़के आदिल, अपनी कार से पत्नी व छोटे भाई के साथ चंडीगढ़ से मंडावर आने के लिए निकले थे। दोपहर 11 बजे के आसपास लक्सर कस्बा पार करके तहसील मोड़ के पास सड़क पर खड़े एक युवक ने हाथ के इशारे से उनकी कार रुकवाई। कार रुकते ही, एक अन्य युवक बाइक लेकर वहां पहुंचा और फिर वे आदिल को नीचे उतारकर मारपीट करने लगे। आदिल की पत्नी व भाई ने कार से उतरकर उन्हें रोकने की कोशिश की तो उनके साथ भी मारपीट की गई।
