स्वास्थ्य शिविर में 23 मरीजों के सैंपल लिए, तीन में डेंगू

रुड़की। लगातार बुखार और डेंगू की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से ग्राम गदरजुड्डा में स्वास्थ्य शिविर लगाया। इसमें बड़ी संख्या में लोग अपने स्वास्थ्य की जांच कराने और दवाईयां लेने पहुंचे। 23 मरीजों के खून के नमूने भी लिए गए। जांच रिपोर्ट में तीन लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए।
नारसन सामुदायिक केंद्र के प्रभारी डा. आनंद श्रीवास्तव के निर्देश पर गदरजुड्डा में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। यहां के लोगों में बुखार की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। शिविर में अधिकतर मरीज शरीर दर्द की शिकायत लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्रारंभिक उपचार करने के बाद मरीजों को दवाई और जरूरी सलाह भी दी। उन्हें डेंगू से बचाव के तरीके भी बताए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *