भंद्रौली में हुआ कृषक महोत्सव आयोजित
विकासनगर
तहसील क्षेत्र अंतर्गत न्याय पंचायत भंद्रौली में रविवार को कृषक रथ के पहुंचने पर कृषक महोत्सव आयोजित किया गया। ग्रामीण काश्तकारों ने गेहूं, साग, सब्जी के बीज, कीटनाशक दवाई, कृषि औजार खरीदे। सहायक कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी अरविंद कुमार गौतम ने केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। बताया कि सरकार मोटे अनाज को महत्व दे रही है। पहली बार मोटे अनाज का समर्थन मूल्य भी निर्धारित किया गया। इसके साथ ही काश्तकारों से मोटा अनाज घर से ही खरीदने की व्यवस्था की गई है, जिससे उन्हें घर बैठे ही अच्छे दाम मिल रहे हैं। एडीओ उद्यान इंदु भूषण कुमोला ने बागवानी संबंधी जानकारी मुहैया कराई। जबकि डॉ. अशोक कुमार ने पशुपालन की जानकारी देने के साथ ही ग्रामीणों के पशुओं का टीकाकरण किया। इस दौरान ग्राम प्रधान श्याम सिंह नेगी, नवप्रभात, राजेंद्र वर्मा, चैतराम गौड़, रमेश, राहुल, रघुवीर, प्रीतम सिंह, कुंवर सिंह, खीम लाल, गोरखनाथ, सुरेश, प्रदीप आदि मौजूद रहे।
