बाइक की टक्कर से युवक गंभीर घायल

रुड़की। झबरेड़ा इकबालपुर मार्ग पर पैदल जा रहा एक व्यक्ति बाइक की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार दोनों व्यक्ति भी चोटिल हो गए। ग्राम मानकपुर आदमपुर निवासी सोनू अपने गांव पैदल जा रहा था। कस्बे से कुछ ही दूरी पर एक बाइक पर सवार भूरा अहमद निवासी ग्राम पुहाना और सनव्वर ग्राम सालियर की बाइक से पैदल जा रहे सोनू को टक्कर लग गई। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र राठी का कहना है कि सोनू की हालत गंभीर बनी हुई है। इस संबंध में तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *